जनपद के भोपा में स्थित आईटीआई कॉलेज में तैनात अनुदेशक की करंट लगने से दुखद मौत हो गई जिसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भोपा में स्थित राजकीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में तैनात अनुदेशक ( इंस्ट्रक्टर) अभिषेक सरोज 34 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई।
करंट लगने से मौत
कॉलेज के प्रधानाचार्य बिरमानंद ने बताया कि अभिषेक कुमार भोपा में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे जहां करंट लगने से उनकी मौत हो गई बताई गई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभिषेक कुमार 25 फरवरी 2024 से आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कम्पनी सम्पूर्ण हरियाली एग्रोजोन की ओर से कॉलिज में तैनात थे। मृतक अभिषेक कुमार प्रतापगढ़ जनपद के रहने वाले थे।
कॉलिज में सेवा प्रारम्भ की थी
बीते 25 जून को उनकी पत्नी का प्रसव हुआ था।जिसके चलते वह छुट्टी पर गए हुए थे।बीते 6 जुलाई को उन्होंने पुनः कॉलिज में सेवा प्रारम्भ की थी।मृतक के परिवार में पत्नी रीना के अलावा पांच वर्षीय पुत्री व नवजात पुत्र तथा माता पिता के अलावा एक भाई तीन बहने है।भाई व एक बहन शादीशुदा हैं।