
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के 42 दिनों के बाद अपने निवास को छोड़ दिया है। अब वो छतरपुर के गदाईपुर में एक प्राइवेट घर में शिफ्ट हो गए हैं. यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है. सरकार जब टाइप आठ बंगला आवंटित करेगी जहां पर वह शिफ्ट हो जाएंगे। जगदीप धनखड़ को 34 एपीजे अब्दुल कलाम रोड वाला बंगला आवंटित हुआ है। इसे तैयार होने में अभी करीब तीन माह समय लगेगा। ऐसे में धनखड़ छतरपुर में रहेंगे.
पूर्व उपराष्ट्रपति को अभी तक अलॉट नहीं हुआ सरकारी आवास
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अभी तक अपने लिए सरकारी आवास को लेकर शहरी विकास मंत्रालय को नियम अनुसार, पूर्व उपराष्ट्रपति को मिलने वाले सरकारी बंगले के लिए पत्र लिखा है. अभी तक उन्हें सरकारी बंगला अलॉट नहीं किया गया है. जब तक उन्हें सरकारी बंगला अलॉट नहीं हो जाता है तब तक वो छतरपुर के फार्म हाउस में रहेंगे.
पेंशन के लिए किया है आवेदन
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने राजस्थान में पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन के लिए आवेदन किया था. धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे. उन्होंने जुलाई 2019 तक पूर्व विधायक के रूप में पेंशन मिली।
जगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए किया आवेदन
आपको बता दें कि धनखड़ के पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनने के उनकी पेंशन रोक दी गई. अधिकारियों ने जानकारी दी कि सचिवालय ने इस आवेदन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उनकी पेंशन उपराष्ट्रपति के तौर पर उनके इस्तीफे की तारीख से लागू होगी.