Jai Ambe Bol Song Review : सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना ‘जय अंबे बोल’ रिलीज हो चुका है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ पर फिल्माए गए इस गाने में नवरात्रि और गरबा का रंग देखने को मिलता है. गाने को हिमेश रेशमिया और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल मयूर पुरी ने लिखे हैं.
गरबा और भक्ति का दिखा रंग
‘जय अंबे बोल’ में गरबा की एनर्जी के साथ भक्ति का माहौल तैयार किया गया है. वीडियो में आयुष्मान और शरवरी रंग-बिरंगे अंदाज में गरबा करते नजर आते हैं. गाने की कोरियोग्राफी शबीना खान ने की है। रिलीज के समय को देखते हुए यह ट्रैक नवरात्रि के माहौल से भी जोड़ा गया है.
हिमेश की आवाज पर उठे सवाल
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ यूजर्स को हिमेश की आवाज आयुष्मान खुराना पर फिट नहीं लगी. कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि इस गाने के लिए किसी दूसरी आवाज का इस्तेमाल किया जाता तो शायद बेहतर लगता। वहीं कुछ दर्शकों ने हिमेश की आवाज और कंपोजिशन की तारीफ भी की है.
कोरियोग्राफी को लेकर भी मिली-जुली प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर केवल आवाज ही नहीं, बल्कि गाने की कोरियोग्राफी को लेकर भी चर्चा हुई. कुछ यूजर्स ने इसे पसंद किया, जबकि कुछ ने गरबा सीक्वेंस को उम्मीद के मुताबिक नहीं बताया. हालांकि, गाने के विजुअल्स में रंगीन माहौल और त्योहार की झलक साफ दिखाई देती है.
ये भी पढें - Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मचा तहलका, एडवांस बुकिंग में 9 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हिमेश का पहला गरबा कंपोजिशन
‘जय अंबे बोल’ हिमेश रेशमिया के लिए खास भी है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उनके करियर का पहला गरबा कंपोजिशन है। गाने में श्रेया घोषाल की आवाज भी सुनने को मिलती है, जो ट्रैक के फेस्टिव मूड को और मजबूत करती है.
फिलहाल ‘जय अंबे बोल’ को लेकर सोशल मीडिया पर राय बंटी हुई है. कुछ लोगों को यह नवरात्रि के लिए पसंद आ रहा है, तो कुछ इसकी आवाज और कोरियोग्राफी पर सवाल उठा रहे हैं. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह गाना दर्शकों के बीच कितनी जगह बना पाता है.