
जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोस्टवांटेड आतंकी को मार गिराया गया है। बागू खान उर्फ समंदर चाचा के नाम से मशहूर आतंकी को काफी समय से सेना तलाश कर रही थी। वह 1955 से पीओके में सक्रिय था। आतंकी गिरोहों में उसे ह्यूमन जीपीएस के नाम से जाना जाता था।
100 से ज्यादा बार कराई घुसपैठ
आपको बता दें कि बीते दिन साल में गुरेज सेक्टर के विभिन्न क्षेत्रों में 100 से ज्यादा बार घुसपैठ को अंजाम दिया था। उसे इस क्षेत्र में कई गुप्त रास्तों की जानकारी थी। वह आतंकी संगठनों के लिए खास था। उसे सभी तरह के दुगर्म रास्तों की पहचान थी। वह हिजबुल कमांडर भी रहा था। उसने नियंत्रण रेखा पर गुरेज और पड़ोसी क्षेत्रों से घुसपैठ की योजना को तैयार किया। उसे अंजाम देने में आतंकी संगठन को सहायता करता था।
सुरक्षाबलों से वर्षों तक बचते हुए बांदीपुरा में घुसपैठ की कोशिश के दौरान आतंकी बागू खान को सेना मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक अन्य आतंकी भी ढेर हो गया। बागू खान का खात्मा इलाके में आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक नेटवर्क को लेकर नुकसान माना जा रहा है।
सेना ने चलाया बड़ा ऑपरेशन
जम्मू कश्मीर में बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में यह मुठभेड़ हुई। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार यानी 28 अगस्त 2025 को बागू ने घुसपैठ का प्रयास किया। खुफिया सूचना मिलते ही सेना अलर्ट हो गई। सुरक्षाबलों ने यहां पर आतंकी को खोजने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान बागू खान के संग एक अन्य आतंकी भी मार गया।