
जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से हो रही बाढ़ और बारिश की वजह से तबाही का मंजर देखा गया है। इस बीच जम्मू का एक गांव ऐसा है जो लगातार धंसता जा रहा है। यह इलाका जम्मू जिले के बठिंडी का बर्मिनी गांव का बताया जा रहा है। का है। यह गांव बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह सेसबसे भयावह मंजर देख रहा है। यह पूरा गांव और यहां की पहाड़ी लगातार धंस रही है। इस गांव में 20 से ज़्यादा मकान पूरी तरह से जमींदोज हो चुके हैं। वहीं करीब 50 से ज्यादा मकानों में दरारे आ गई हैं। पहाड़ लगातार धंस रहा है। ऐसे में सुरक्षाबलों और प्रशासन की ओर से पूरे इलाके को खाली कराया गया है।
घर बचाने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म चुकी है
जम्मू शहर से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर यह गांव मुख्य मार्ग से पूरी तरह से कटा हुआ है। पहाड़ लगातार नीचे आ रहे हैं और लोगों की अपने घर बचाने की उम्मीद पूरी तरह से खत्म चुकी है। कुदरत के कहर के आगे सब नतमस्तक हैं। बर्मिनी इलाके में हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचना काफी कठिन है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस गांव तक जाने वाली सड़क बाढ़ की वजह से पूरी तरह से बह चुकी है। यह एक नाले में बदल चुकी है। भारी बरसात ने कारण तबाही की तस्वीर हर जगह दिखाई दे रही है।
बारिश के कारण पहाड़ लगातार धंस रहे
स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ धंसने की पहली घटना 26 अगस्त को शुरू हुई थी। तब तेज़ बारिश हुई और 26 और 27 अगस्त की रात अचानक चारों ओर से पहाड़ नीचे आने लगे। उन्हें लगने लगा कि सब खत्म हो गया है। बचने का कोई रास्ता नहीं बचा। लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को लेकर जान बचाने के लिए नीचे भागे। कुछ मकान पूरी तरह से जमींदोज हो चुके हैं। अभी भी बारिश के कारण पहाड़ लगातार धंस रहे हैं। सौ साल से भी ज़्यादा समय से यहां रहते हुए उन्होंने कभी इतनी बारिश और तबाही नहीं देखी थी।