Jantar Mantar Violence : निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट का मामला एक बार फिर दिल्ली में चर्चा का केंद्र बन गया है। जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन के दौरान कथित हमले को लेकर अब संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया गया। मामले में सामने आई एक वायरल पॉडकास्ट क्लिप ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है। दावा किया जा रहा है कि क्लिप में स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय कुमार पर हमला करने की बात स्वीकार की है।
थाने के बाहर जुटे कई नेता
वायरल क्लिप सामने आने के बाद CJP के प्रवक्ता सौरव दास और सह संयोजक आशुतोष रांका अपने समर्थकों के साथ पटेल चौक से संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ निशु आजाद और उनके पिता संजय आजाद भी मौजूद रहे। समाज पार्टी (कांशी राम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दिल्ली पुलिस और प्रतिनिधिमंडल के बीच थाना SHO के साथ बैठक शुरू हुई, जिसमें कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई।
VIDEO | Delhi: CJP spokesperson Saurav Das, co-convenor Ashutosh Ranka and others reach Parliament Street Police Station in connection with a case regarding injuries to one of their supporters during Jantar Mantar protests.#CJP #DelhiNews #JantarMantarProtest
— Press Trust of India (@PTI_News) September 4, 2026
(Full video… pic.twitter.com/iRWlMnl954
आरोपी की गिरफ्तारी की उठी मांग
CJP नेताओं का आरोप है कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के साथ गंभीर मारपीट हुई थी और उनके सिर में चोट लगी थी। संगठन लंबे समय से दिल्ली पुलिस से कथित हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। नेताओं का कहना है कि अब वायरल क्लिप में एक व्यक्ति द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है, इसलिए पुलिस को मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Volkswagen का बड़ा फैसला, 50000 नौकरियों पर संकट से बंद होंगे जर्मनी के प्लांट
रांका ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से ही उनकी टीम पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराएं लगाने और गिरफ्तारी की मांग करती रही, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस मामले में आगे नहीं बढ़ रही है। CJP ने मांग की है कि कथित रूप से घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए और मामले में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस की लीगल टीम भी सक्रिय
मामले में अब कांग्रेस की कानूनी टीम भी निशु आजाद की मदद के लिए आगे आई है। बताया गया है कि राहुल गांधी की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पार्टी की लीगल टीम सक्रिय हुई। निशु आजाद ने अपने पिता पर कथित हमले के मामले में कानूनी सहायता मांगी थी। कांग्रेस की टीम स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग में सहयोग करेगी। दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लकड़ा समेत पार्टी से जुड़े लोग भी संसद मार्ग थाने पहुंचकर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखने वाले हैं।