जापान में एक बार फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जापान में रविवार शाम पांच बजे तीन मिनट पर 6.7 तीव्रता का भूकंप के झटके लगे। इवाते प्रांत में सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। जापानी मीडिया की मानें तो रविवार शाम को तट पर आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद इवाते में सुनामी की चेतावनी दी है।
6,138 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया
जापानी मीडिया की ओर से जानकारी सामने आई है कि इवाते प्रांत के ओफुनाटो शहर में तटीय क्षेत्रों के 2,825 घरों को पूरी तरह से खाली करने के आदेश दिए हैं। वहीं घरों में निवास करने वाले 6,138 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।
ये भी पढ़ें: 11 साल बाद हमास ने शहीद लेफ्टिनेंट हैदर गोल्डिन का पार्थिव शव इजरायल को सौंपा, ऑपरेशन में हुए थे शहीद
70 किलोमीटर दूर एक कमजोर सुनामी देखी गई
जापान मौसम विज्ञान एजेंसी का कहना है कि शाम 5:39 बजे इवाते के ओफुनाटो बंदरगाह में 10 सेंटीमीटर की सुनामी को देखा गया। ये काफी ऊंची है। वहीं शाम 5:12 बजे इवाते के तट से 70 किलोमीटर दूर का एक कमजोर सुनामी लहर देखी गई।
स्टेशनों के बीच परिचालन स्थगित
जापान में सुनामी संबंधी चेतावनी में 1 मीटर तक की लहरें उठने के आसार है। वहीं मोरियोका शहर और इवाते के याहाबा कस्बे के साथ पड़ोसी मियागी प्रान्त के वाकुया कस्बे में इस भूकंप की तीव्रता 4 दर्ज की गई। पूर्वी जापान रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तोहोकू शिंकानसेन में कुछ समय को लेकर बिजली नहीं रहेगी। इसके कारण सेंडाइ और शिन-आओमोरी स्टेशनों के बीच परिचालन को रोक दिया गया।
जापान पेसिफिक रिंग ऑफ फायर में स्थित
आपको बता दें कि जापान पेसिफिक रिंग ऑफ फायर में मौजूद है। इसकी वजह से यहां पर टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधि देखी जाती है। यही कारण है कि जापान से अक्सर भूकंप की सूचना मिलती रहती है। भूकंप के यहां पर सुनामी का खतरा बना है।