Jathara Release Date:साउथ अभिनेता रवि तेजा अपनी आगामी फिल्म 'मास जथारा' की रिलीज को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। पहले यह फिल्म 9 मई को रिलीज की जा रही थी, फिर 18 जुलाई को फिल्म रिलीज होने को थी लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है, जिसे लेकर फैंस काफी खुश हैं । अभिनेता रवि तेजा एक बार फिर से फिल्म 'मास जथारा' से धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। 'मास जथारा' का निर्देशन भानु भोगवरपु ने किया है। इस फिल्म रवि तेजा और श्रीलीला की जोड़ी नजर आएगी।
फिल्म की रिलीज डेट
रवि तेजा की फिल्म मास जथारा 9 मई को रिलीज की जा रही थी बाद में इस फिल्म को 18 जुलाई को रिलीज करने की घोषणा की। एक बार फिर फिल्म की डेट बदल गई अब फाइनल डेट निकलकर सामने आ रही है। फिल्म 27 अगस्त गणेश चतुर्थी उत्सव के मौके पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि यह एक व्यावसायिक अपील वाली सामूहिक मनोरंजक फिल्म है, यह फिल्म गणेश चतुर्थी उत्सव के साथ मेल खाने वाली है।
फिल्म का फेमस गाना कब हुआ रिलीज
फिल्म का फेमस गाना 'तू मेरा लवर' 14 अप्रैल जारी किया गय। इस गाने ने खूब धूम मचाई। इस गाने में रवि तेजा और श्रीलीला का धमाकेदार डांस देखने को मिला। फैंस काफी उत्साहित नजर आए। रवि तेजा ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा। कैप्शन में लिखा, 'यह हम सभी के लिए बहुत खास होने जा रहा है। MassJathara पहला सिंगल TuMeraLover 14 अप्रैल को रिलीज होगा।
स्टार कास्ट
फिल्म मास जथारा में साउथ अभिनेता रवि तेजा और अभिनेत्री श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म का निर्देशन भानु बोगावारापु द्वारा किया गया है और सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले नागा वामसी एस, साई सौजन्या द्वारा बनाया गया है। भीम्स सेसिरोलियो ने मास जथारा के लिए संगीत तैयार किया।