
JEE Main Registration Date 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स के पहले सत्र का पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा। एनटीए ने जेईई मेन 2026 के लिए डेमो पंजीकरण लिंक को एक्टिव कर दिया है। इसका मकसद छात्रों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस से फेमिलियर कराना है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस बार जेईई मेन परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट demo.nta.nic.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया का डेमो देख सकते हैं।
डेमो रजिस्ट्रेशन लिंक तक कैसे पहुंचे
STEP 1. सबसे पहले demo.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को समझने के लिए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
STEP 3. अब व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
STEP 4. वास्तविक आवेदन प्रक्रिया को समझने के लिए जमा करने से पहले सभी प्रविष्टियों को सत्यापित करें।
आपको बता दें कि डेमो वास्तविक रजिस्ट्रेशन नहीं है विंडो खुलने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक आवेदन पूरा करना हो। एक बार आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
आपको बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन 2026 की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहले सेशन की परीक्षा जनवरी 2026 में वहीं दूसरे सेशन का एग्जाम अप्रैल 2026 में संपन्न करवाया जाएगा। वहीं, पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। बता दें कि जेईई मेन NIT, IIIT और अन्य केंद्रीय तकनीकी कॉलेजों में प्रवेश का रास्ता होता है।