JEE Main 2026 Session 2 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सत्र 2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे देखे स्कोरकार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद JEE Main 2026 सेशन 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा ?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड पर दी गई जानकारी को वेरिफाई कर लेना चाहिए। JEE Main 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, एप्लीकेशन नंबर, कैटेगरी, कैटेगरी और NTA स्कोर शामिल होता है। इसमें यह भी बताया जाएगा कि उम्मीदवार JEE Advanced परीक्षा में बैठने के लिए पात्र है या नहीं।
यह भी पढ़ें: SSC GD Exam City 2026 Link: एसएससी जीडी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए
इस साल JEE Main 2026 के Session 2 में लगभग 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। Paper 1 (BE/BTech) के लिए, लगभग 11.06 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें कुल उपस्थिति लगभग 93 प्रतिशत रही।
23 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। यह परीक्षा पास करने वाले 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है।
JEE Advanced में होंगे शामिल
आपको बता दें कि जो उम्मीदवार जेईई मेन परीक्षा में क्वालिफ़ाई होंगे, उन्हें JEE Advanced परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। इस परीक्षा का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। JEE Advanced में आई रैंक के अनुसार ही आगे जाकर IIT जैसे प्रमुख संस्थानों में दाखिला मिल सकेगा।