JEE Main Admit Card 2026: नेशनल टेस्टिंग एंजेंसी (NTA) की ओर से 28 और 29 जनवरी को होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन सेशन 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Admit Card for JEE(Main)-2026 [Session-I] is LIVE! लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड जारी
आपको बता दें कि एनटीए की ओर से 21, 22, 23 एवं 24 जनवरी 2026 को होने वाले परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया गया था, अब 28, 29 जनवरी की होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: IB MTS Admit Card 2026: आईबी मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बता दें कि 28 जनवरी को परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, 29 जनवरी 2026 को एक ही शिफ्ट में परीक्षा होगी, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आई़डी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
किस लिए होती है जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन भारत की इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानि एनटीए की ओर से किया जाता है। यह परीक्षा बी.टेक/बी.ई. प्रोग्राम के लिए होती है। अच्छे अंक आने पर छात्र जेईई एडवांस 2026 देने के लिए पात्र बनते हैं।