Rakshabandhan Special Jelly Chudiyan : रक्षाबंधन का त्योहार आते ही महिलाओं के बीच चूड़ियों का फैशन भी चर्चा में आ जाता है. इस बार पारंपरिक चूड़ियों के साथ जेली चूड़ियां भी ट्रेंड में हैं। चमकदार और हल्की दिखने वाली ये चूड़ियां हाथों को खूबसूरत और मॉडर्न लुक देती हैं. अलग-अलग रंगों को मिलाकर पहनने का स्टाइल भी काफी पसंद किया जा रहा है.
गुलाबी रंग देगा प्यारा लुक
रक्षाबंधन के लिए गुलाबी जेली चूड़ियां एक शानदार विकल्प हैं. हल्का पिंक, बेबी पिंक और रानी गुलाबी जैसे रंग एथनिक कपड़ों के साथ खूब जंचते हैं. इन्हें सूट या साड़ी के साथ पहनकर सिंपल और खूबसूरत लुक पाया जा सकता है.
पीली और नारंगी चूड़ियां
अगर आप रक्षाबंधन पर थोड़ा ब्राइट और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो पीले और नारंगी रंग की जेली चूड़ियां पहन सकती हैं. ये रंग त्योहार की खुशी को और बढ़ाते हैं। पीली चूड़ियां खासकर सफेद, क्रीम या पीले आउटफिट के साथ अच्छी लगती हैं.
ये भी पढ़ें - Fashion Tips : कम बजट में भी दिखें स्टाइलिश, इन आसान टिप्स से पाएं ट्रेंडी लुक
हरे और नीले रंग का ट्रेंड
हरे रंग की जेली चूड़ियां पारंपरिक आउटफिट के साथ एलिगेंट लुक देती हैं. वहीं हल्की नीली या आसमानी चूड़ियां व्हाइट, लैवेंडर और पेस्टल रंग के कपड़ों के साथ खूबसूरत लग सकती हैं। दो अलग लेकिन मैचिंग रंगों को साथ पहनना भी अच्छा विकल्प है.
लैवेंडर और ट्रांसपेरेंट चूड़ियां
कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो लैवेंडर या ट्रांसपेरेंट जेली चूड़ियां चुनें. इनका चमकदार लुक हाथों को स्टाइलिश बनाता है. रक्षाबंधन पर ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ इन चूड़ियों का मॉडर्न टच आपके पूरे लुक को खास बना सकता है.