.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3De7340794-aa3a-485c-a829-6e83a20a655a&w=3840&q=75)
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन का किरदार निभाया था। लेकिन प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ हुए विवाद के बाद दो साल पहले जेनिफर ने शो को अलविदा कह दिया था। अब हाल ही में जेनिफर ने बातचीत के दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी के साथ अपने रिश्ते पर बात की। जेनिफर ने कहा मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं।
"दिलीप जी को बहुत मिस करती हूं"
जेनिफर ने बताया कि दिलीप जी के साथ मेरा बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी, जिस दिन से मैं निकली हूं, उनसे कोई संपर्क नहीं है, न उन्होंने किया और न मैंने किया। साथ ही उन्होंने बताया कि दिलीप जोशी से सिर्फ उनके जन्मदिन या किसी त्योहार पर बधाई देने के लिए ही संपर्क करती थीं। शो छोड़ने के बाद मैंने उनसे संपर्क नहीं किया, मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं।
"उनकी वजह से टीवी देखना शुरू की"
जेनिफर ने आगे बताया कि वो दिलीप जोशी और शो के बाकी एक्टर्स के साथ बैठकर ही खाना खाया करती थीं, उन्होंने दिलीप जोशी को याद करते हुए कहा, "दिलीप जी और मुझे अंग्रेजी वेब सीरीज के बारे में बातचीत करने में मजा आता था। उन्होंने मुझे कई सीरीज सुझाईं, और मैंने केवल उनकी वजह से ही टीवी देखना शुरू किया। उससे पहले मैं टीवी नहीं देखा करती थी।
17 साल हुए पूरे
बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने हाल ही में अपने प्रीमियर के 17 साल पूरे किए। ऐसे में एक्टर्स के लिए एक खास केक कटिंग सेरेमनी भी रखी गई थी।