Udaipur Wedding Jennifer Lopez Performance: भारतीय-अमेरिकी अरबपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गादिराजू की शादी उदयपुर में हुई, जो 2025 की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही है। उनकी शादी 23 नवंबर को हुई, इस हाई फाई शादी के फंक्शन 4 दिन तक चले, जिसमें डीजे नाइट, मेहंदी, संगीत और शादी की रस्में हुई। इस शादी में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर के साथ-साथ बॉलीवुड के कई और बड़े-बड़े स्टार्स भी शामिल हुए। इसके अलावा अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज भी शादी में शामिल हुई, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए।
वीडियोज तेजी से हो रही वायरल
सोशल मीडिया पर जेनिफर की परफॉर्मेंस के वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। उन्होंने मंच पर अपने कई बेहतरीन गाने गाए और अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी। जेनिफर ने फैंस के पसंदीदा गाने जैसे वेटिंग फॉर टुनाइट, गेट ऑन द फ्लोर, प्ले, सेव मी टुनाइट, गेट राइट, ऐन्ट योर मामा, गाती नज़र आ रही हैं। ऐसे में हर तरफ चर्चा है कि आखिर जेनिफर ने इस परफॉर्मेंस के लिए कितना चार्ज किया है।
यह भी पढ़ें: अंगूरी भाभी का मासूमियत + तिवारी जी की जलन = बड़े पर्दे पर हंसी का धमाका!
17 करोड़ रुपये किए चार्ज
आपको बता दें कि मिली रिपोट्स के अनुसार जेनिफर ने उदयपुर में हुई नेत्रा मंटेना और वामसी गादिराजू की ग्रैंड वेडिंग के लिए 17 करोड़ रुपये चार्ज किए है। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार्स एक्टर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें आ रही हैं। नोरा फतेही ने इस ग्रैंड वेडिंग में परफॉर्म करने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
आउटफिट पर यूजर्स ने किए सवाल
आपको बता दें कि जेनिफर लोपेज ने परफॉर्मेंस के दौरान जो आउटफिट पहना था, वो काफी बोल्ड था। उन्होंने बॉडीसूट और जैकेट के साथ कट-आउट ड्रेस और बूट्स भी शामिल हैं। लोपेज के इंडियन फैंस को उनका अंदाज पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया के कई यूजर्स ने कहा कि वह जेनिफर के फैन है लेकिन इंडिया में उन्हें डिसेंट आउटफिट पहनना चाहिए था। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शर्मनाक।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘शादी के लिए सही आउटफिट नहीं है।’