
Jhalawar School News: राजस्थान के झालावाड़ में शुक्रवार सुबह (Jhalawar School News) एक बड़ा हादसा हुआ। यहां पर जिले एक सरकारी स्कूल (Jhalawar school roof collaps) की छत गिर गई। इस हादसे में छह बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 17 बच्चे घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी की बताई जा रही है। यहां पर शुक्रवार सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय (jhalawar school accident) की छत अचानक गिर गई। इसके कारण कक्षा में मौजूद कई छात्र मलबे में दब गए। हादसे के बाद बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया
4 मतृक बच्चों की पहचान हुई है। हादसे में पायल (14) पुत्री लक्ष्मण, प्रियंका (14) पुत्री मांगीलाल, कार्तिक (8) पुत्र हरकचंद, हरीश (8) पुत्र बाबूलाल, मीना रेदास की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को झालावाड़ रेफर किया गया है। यहां पर उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्कूल इमारत की छत गिरने पर दुख जताया है। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिया है। झालावाड़ स्कूल इमारत हादसे को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हजारों इमारतें जर्जर स्थिति में है। इन्हें सही कराने को लेकर काम हो रहा है। इसे पूरा करने में करीब 200 करोड़ रुपये का खर्च होगा।
जगह-जगह सामान फैला दिखाई दिया
हादसे के बाद स्कूल में अफरा तफरी का माहौल दिखा। जगह-जगह सामान फैला दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल बच्चों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। स्कूल में सात क्लासरूम हैं। हादसे के दौरान स्कूल के दो क्लासरूम में 71 बच्चे उपस्थित थे। हादसे के समय में 7वीं क्लास के बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। उस समय स्कूल में दो टीचर थे।