
Jharkhand: सरायकेला-खरसावां जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकला गांव के पास बने चेक डैम में चार युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
घटना शनिवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार, दलाईकला गांव के छह युवक चेक डैम में नहाने पहुंचे थे। इस दौरान चार युवकों- गौरव मंडल, हरिवास दास, सुनील साहू और मनोज साहू ने जैसे ही पानी में छलांग लगाई, उनका सिर पानी के अंदर मौजूद किसी पत्थर से टकरा गया। इससे वे बेहोश हो गए और डूबने लगे।
चारों युवक डूब गए और समय रहते बाहर नहीं निकले जा सके। वहीं बाहर खड़े दो अन्य युवकों ने तुरंत गांववालों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला गया। दर्दनाक हादसे के बाद पूरे दलाईकला गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही खरसावां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं
यहां पर प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों युवकों को बाहर निकाला गया। यहां से उन्हें तुरंत खरसावां के दुर्गमणी नर्सिंग होम में लाया गया ताकि इनका इलाज संभव हो सके। यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एंबुलेंस के जरिए शवों को अस्पताल लाया गया था। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चेक डैम पर किसी तरह का चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया है। यहां पर किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। लोगों की मांग है कि डैम और अन्य जलस्रोतों पर सुरक्षा होना बेहद जरूरी है। इस तरह से भविष्य में घटनाओं को रोक जा सकता है।