Jharkhand Home Guard Vacancy: अगर आप झारखंड राज्य में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। झारखंड पुलिस विभाग ने होम गार्ड के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 800 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 जनवरी 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.jharkhand.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्का का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Forensic Lab Jobs: राजस्थान फॉरेंसिक साइंस लैब में इतने पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 810 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा, हिन्दी लेखन क्षमता परीक्षा, तकनीकी दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
वहीं, शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 7वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को गढ़वा जिला के उस प्रखण्ड का स्थाई निवासी होना चाहिए, जहां से ग्रामीण गृह रक्षक के रूप में वह नामांकन के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं, शहरी होमगार्ड- शहरी गृह रक्षकों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई है। दोनों को ही आवासीय प्रमाण पत्र लगाना होगा।