Jharkhand Jail Warder Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जेल वार्डर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य की जेलों में कुल 1733 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2. भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. लॉगिन कर सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें और सही साइज में डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए राज्य की जेलों में कुल 1733 जेल वार्डर पदों को भरा जाएगा। इनमें 1634 पद पुरुष उम्मीदवारों और 64 पद महिला इसके अलावा पुरुष (बैकलॉग) के लिए 19 पद और महिला (बैकलॉग) के लिए 16 पद उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Anganwadi Recruitment 2026: दिल्ली आंगनवाड़ी में कई पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 जून तय की गई है। आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 तय की गई है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में किसी प्रकार का संशोधन करना होगा, उनके लिए 22 से 24 जून 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी।