Jio Recharge Plan Price Hike: रिलायंस जियो कंपनी अपने यूजर्स को जल्द ही बड़ा झटका देने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम फिर बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी आने वाले दिनों में कुछ प्लान्स में बदलाव कर ग्राहकों के खर्च को बढ़ा सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी अपने प्लान्स में 12 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि कंपनी शेयर बाजार में अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कपंनी का आईपीओ 21 अक्टूब को ओपन होगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा।
APRU बढ़ाने के लिए टैरिफ हो सकते है हाई
रिपोर्ट्स ये बताती हैं कि, कंपनी एआरपीयू बढ़ाने के लिए अपने टैरिफ हाई कर सकती है। इस बात का अनुमान लंबे समय से लगाया जा रहा था। बता दें कि एआरपीयू का मतलब होता है एवरेज रेवेन्यू पर यूजर। एआरपीयू दिखाता है कि कंपनी हर महीने अपने ग्राहक से एवरेज कितना पैसा कमाती है।
53 करोड़ के पार हुए जियो के कस्टमर्स
जियो कंपनी के यूजर्स की संख्या 53.3 करोड़ से ज्यादा है। जबकि हर यूजर महीने में लगभग 43.7 जीबी डेटा प्रयोगर करता है। अब के मुकाबले पहले ये 37 जीबी था। इसके साथ ही जियो के होम ब्रॉडबैंड या जियो एयर फाइबर के ग्राहकों की भी संख्या 2.8 करोड़ के पार जा पहुंची है। हालांकि , टैरिफ हाइक के बाद कंपनी के लिए यूजर ग्रोछ की रफ्तार थोड़ी धीमी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: फर्जी कॉल्स पर लगेगी रोक! अब फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम; 1 नवंबर से बदलेगा नियम
टैरिफ बढ़ोतरी से बचने के लिए लें जियो प्राइम
टैरिफ बढ़ोतरी के झटके से बचने के लिए जियो ने थोड़े समय पहले इंडस्ट्री फर्स्ट जियो प्राइम प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान को लेने पर ग्राहक एक साल तक महंगे रिचार्ज के झटके से बच सकता है। बता दें कि जियो प्रीपेड और पोस्टपेड के सभी ग्राहक 300 रुपए का वन टाइम चार्ज देकर एक साल के लिए जियो प्राइम की मेंबरशिप ले सकता है।
एक साल का रिचार्ज
जियो प्राइम मेंबरशिप लेकर ग्राहक एक साल तक मोबाइल रिचार्ज के महंगे होने की चिंता भूल सकता है। उनके लिए एक साल तक रिचार्ज की कीमतें बिलकुल स्थिर रहेंगी। जियो ने वादा किया है कि 5 सितंबर 2027 तक कंपनी टैरिफ में जो भी बढ़ोतरी करेगा उसका असर जियो प्राइम मेंबर्स पर बिलकुल नहीं पड़ेगा।