Jio Dhamaka Offer: दिवाली से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। जियो होम सर्विस के तहत कंपनी 5 महीने का फ्री रिचार्ज दे रही है। इस प्लान के साथ आप लाइव टीवी, अनलिमिटेड Wi-Fi और कई पॉपुलर OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन का फायदा ले सकते हैं। आइए विस्तार से इस ऑफर की पूरी डिटेल के बारे में जानते हैं।
क्या है ऑफर
जियो ने अपने फ्रीडम ऑफर के तहत घोषणा की है कि अगर मौजूदा यूजर्स 10 महीने का रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें पूरे 15 महीने की सर्विस मिलेगी। यानी 5 महीने बिल्कुल मुफ्त में सर्विस मिलेगी। इसके लिए यूजर्स को हर महीने 666 रुपये के हिसाब से पेमेंट करना होगा।
क्या-क्या मिलेगा फायदा
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड हाई-स्पीड वाई-फाई, 15 भाषाओं में 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और कई पॉपुलर OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इसके अलावा एक ही सेट टॉप बॉक्स से दो स्मार्ट टीवी चलाने की सुविधा और फ्री इंस्टॉलेशन भी मिलता है।
कैसे मिलेगा लाभ
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए एलिजिबल (पात्र) यूजर्स को 8219582195 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। वहीं, अगर आप एक नए यूजर हैं, तो 2 महीने के प्लान के साथ 1 महीने की सर्विस बिल्कुल फ्री मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Jio 15 Taka Plan: सिर्फ 15 रुपये में जियो दे रहा अनलिमिटेड 5G डेटा, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग भी होगी सुपरफास्ट
JioBharat फोन पर 6 महीने का फ्री रिचार्ज
जियो अपने एनिवर्सरी ऑफर में सिर्फ 1499 रुपये में नया जियोभारत कीपैड फोन दे रही है, जिसके साथ 6 महीने का रिचार्ज बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है। इस ऑफर में JioBharat A1, B1, B2 और B3 सीरीज के फोन शामिल है। इसमें हर महीने 14GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, JioPay, JioSaavn, JioHotstar और 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।