
JIPMER Recruitment 2025: जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (JIPMER) की ओर से सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 118 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “Senior Resident Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 4. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
आपको बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू 7 और 8 नवंबर 2025 को आयोजित किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तारीख और समय की जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 67,700 प्रति माह का वेतन मिलेगा। इसके साथ ही अन्य भत्ते HRA, DA और मेडिकल अलाउंस भी दिए जाएंगे।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।