राजस्थान के सीकर जिले में स्थित एक अनोखा मंदिर युवाओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है, जिसे लोग "नौकरी वाली करणी माता मंदिर" के नाम से जानते हैं। यहां भक्त माता को बायोडाटा अर्पित करते हैं और दावा किया जाता है कि दर्शन के बाद सरकारी या प्राइवेट नौकरी मिल जाती है। हर दिन सैकड़ों युवा रोजगार की कामना लेकर इस मंदिर में आते हैं और इंटरव्यू से पहले यहां माता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते।
बायोडाटा
चढ़ाकर मांगी जाती है नौकरी
की मुराद
सीकर जिले के खटुन्दरा धाम स्थित इस मंदिर में युवा माता करणी के चरणों में अपना बायोडाटा चढ़ाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उन्हें मनचाही नौकरी मिल जाती है। यहां दूर-दूर से युवा आते हैं और सरकारी व प्राइवेट दोनों तरह की नौकरी की इच्छा लेकर माता से प्रार्थना करते हैं।
इंटरव्यू से पहले लेते हैं आशीर्वाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षा हो या नौकरी का इंटरव्यू, युवा सबसे पहले “नौकरी वाली करणी माता” के मंदिर में हाजिरी लगाते हैं। उनका विश्वास है कि माता का आशीर्वाद लेने से सफलता निश्चित मिलती है। मंदिर के पास एक विशेष पेड़ ‘अमर वृक्ष’ भी है, जहां नारियल बांधने से मन्नतें पूरी होती हैं।
मंदिर
का स्थान और पहुंच
यह मंदिर सीकर जिले के खंडेला क्षेत्र में स्थित खटुन्दरा धाम में बना है, जो सीकर मुख्यालय से लगभग 44 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन रींगस है, जहां से सड़क मार्ग द्वारा मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।