.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Daea70e0d-697a-4ad0-81d4-6eba771659cc&w=3840&q=75)
JOLLY LLB ADVANCE BOOKING : बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने फैंस को हंसाने और सोचने पर मजबूर करने लौट रहे हैं 'जॉली एलएलबी 3' के साथ। यह फिल्म न केवल दर्शकों में उत्सुकता जगा रही है, बल्कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी यही इशारा कर रहे हैं कि फिल्म को जोरदार ओपनिंग मिलने वाली है.
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' ने नेशनल मल्टीप्लेक्स चैन में अब तक करीब 11,000 टिकट एडवांस में बेच दिए हैं. यह आंकड़ा रिलीज़ से पहले ही एक मजबूत संकेत है कि दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म में काफी है. फिल्म के पहले दिन के लिए दोहरे अंकों (Double Digit) की ओपनिंग बॉक्स ऑफिस पर तय मानी जा रही है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की इस कोर्टरूम कॉमेडी में जहां एक तरफ कानून और इंसाफ की जद्दोजहद दिखाई देगी, वहीं दूसरी तरफ तीखे डायलॉग्स और व्यंग्यात्मक कॉमेडी से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा.
'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइज़ी की यह तीसरी किस्त है, और पहले दोनों भागों को दर्शकों ने काफी सराहा था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'जॉली एलएलबी 3' उस विरासत को आगे ले जा पाती है या नहीं। लेकिन फिलहाल, फिल्म की एडवांस बुकिंग और दर्शकों का रिस्पॉन्स देखकर लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर एक और हिट की दस्तक सुनाई दे रही है.