.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D27a19420-b3e3-491a-b13d-a3d4ba461e33&w=3840&q=75)
Jolly LLB 3: बहुप्रतीक्षित फिल्म जॉली एलएलबी 3 का टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसमें पहली बार दर्शकों को दो-दो 'जॉली' एक साथ देखने को मिलेंगे। एक ओर हैं अक्षय कुमार बतौर एडवोकेट जगदीश्वर मिश्रा और दूसरी ओर अरशद वारसी बतौर एडवोकेट जगदीश त्यागी। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह ब्लैक कॉमेडी लीगल ड्रामा अपनी हास्य और तीखे कोर्टरूम डायलॉग्स के लिए पहले से ही सुर्खियों में है। 1 मिनट 30 सेकंड के टीज़र में मेरठ से लौटते अरशद और कानपुर से आने वाले अक्षय का आमना-सामना दिखाया गया है, जो एक-दूसरे के खिलाफ केस लड़ते नज़र आते हैं।
जज त्रिपाठी की धमाकेदार वापसी
टीज़र की एक खासियत है सौरभ शुक्ला का जज सुंदरलाल त्रिपाठी के रूप में दोबारा आना। उनकी मज़ेदार और तंजभरी अदाकारी से कोर्टरूम का माहौल और भी जीवंत हो जाता है। वीडियो में वह दोनों जॉली से परेशान होकर कहते हैं, "आ गए ये दो जॉली, मेरी ज़िंदगी बर्बाद करने के लिए।" टीज़र में अमृता राव की भी झलक मिलती है, जो जगदीश त्यागी की पत्नी संध्या के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में दो वकीलों के बीच कोर्ट में जमकर बहस और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ेंःUP heavy rain: मानसून फिर सक्रिय, यूपी में कल से होगी झमाझम बारिश
रिलीज़ डेट और फिल्म की खास बातें
जॉली एलएलबी 3 सीरीज़ की तीसरी किस्त है। पहली फिल्म में अरशद वारसी और अमृता राव थे, जबकि दूसरी में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी नज़र आए थे। इस बार कहानी में दोनों जॉली आमने-सामने होंगे और दर्शकों को डबल मज़ा मिलेगा। फिल्म में ह्यूमर, ड्रामा और सामाजिक मुद्दों का मिश्रण देखने को मिलेगा। स्टार स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।