
Jolly LLB Trailer Review : बॉलीवुड की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा-कॉमेडी फिल्म Jolly LLB फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इस बार मजा दोगुना होने वाला है. Jolly LLB 3 में पहली बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने नजर आ रहे हैं. जहां अरशद वारसी अपने ओरिजिनल जोली के रोल में लौटे हैं, वहीं अक्षय कुमार भी अपने Jolly LLB 2 वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस बार फर्क ये है कि दोनों ही वकील कोर्ट में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं.
ट्रेलर की शुरुआत होती है मजेदार अंदाज में, जहां कोर्टरूम में ठहाके गूंजते हैं. फिर जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला गंभीर होता जाता है. अक्षय और अरशद के बीच की नोकझोंक, तर्क-वितर्क और कोर्टरूम की हल्की-फुल्की खींचतान दर्शकों को खूब हंसाती है. फिल्म में सतीश कौशिक जैसे दिग्गज कलाकारों की भी वापसी हुई है, जो कहानी में और भी दम भरते हैं. कॉमेडी के साथ-साथ ट्रेलर में सामाजिक मुद्दों की झलक भी देखने को मिलती है, जो इस फ्रेंचाइज़ी की खासियत रही है. डायरेक्टर सुभाष कपूर ने इस बार भी कहानी में गंभीरता और हास्य का बेहतरीन संतुलन बनाए रखा है. कोर्ट के भीतर के सीरियस ड्रामा के साथ-साथ जोक और पंचलाइन्स का ऐसा तड़का लगाया गया है कि दर्शकों को हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा.
ट्रेलर देखकर साफ है कि Jolly LLB 3 सिर्फ एक कॉमेडी फिल्म नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर कर देने वाला कोर्टरूम ड्रामा भी है. अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस फिल्म को खास बना रही है. दोनों के बीच की कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग स्किल्स देखने लायक हैं. अगर आप Jolly LLB सीरीज़ के फैन हैं, तो इस बार की भिड़ंत और भी दिलचस्प होने वाली है. Jolly LLB 3 का ट्रेलर वाकई उम्मीदों पर खरा उतरता है और दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है. अब देखना ये होगा कि जब ये दो धाकड़ वकील कोर्ट में आमने-सामने होंगे, तो कौन साबित होगा असली जोली?