दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स द्वारा एक बड़ी बहस छेड़ दी गई है. ये बहस दिल्ली की हवा को लेकर है. दरअसल जोंटी रोड्स ने अपने एक्स अकाउंट पर दिल्ली की हवा की तुलना गोवा की एयर क्वालिटी के साथ कर दी है. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ने लिखा कि 'आज जब रांची जाते समय दिल्ली से गुजरा, तो हमेशा ही यहां ही हवा को सहन करना मुश्किल होता है. खुद को मैं बड़ा भाग्यशाली मानता हूं कि मैं साउथ गोवा के छोटे फिशिंग विलेज में रहता हूं'.
गोवा की साफ हवा को लेकर जोंटी रोड्स की पोस्ट
साउथ अफ्रीका क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने गोवा की साफ हवा के बारे में बताने के लिए एक फोटो शेयर की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि 'मेरे घर से सूर्यास्त कुछ इस तरह का दिखाई देता है और इस फोटो में फुटबॉल खेलते दिख रहे बच्चे मेरे हैं. दिल्ली में इन बच्चों को घर में रहने का सुझाव दिया जा सकता है'.
हर दिन के साथ जहरीली हो रही दिल्ली की हवा
बता दें कि दिल्ली की हवा हर दिन के साथ और भी जहरीली होती जा रही है. आज सोमवार 10 नवंबर की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली के बवाना क्षेत्र में प्रदूषण सबसे ज्यादा रहा, यहां AQI 412 नोट किया गया, जिससे साफ पता चलता है कि दिल्ली की एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है. इसी बारे में जोंटी रोड्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है.
जोंटी रोड्स का क्रिकेट करियर
वहीं जोंटी रोड्स ने अपने 11 साल के वनडे करियर में 245 मैच खेले, जिनमें 35.11 की औसत से 5,935 रन बनाए. वहीं टेस्ट क्रिकेट में जोंटी रोड्स ने 52 मैचों की 80 पारियों में 2,532 रन बनाए हैं. जोंटी रोड्स का टेस्ट में बेस्ट स्कोर 117 रन और ODI में हाईएस्ट स्कोर 121 रन रहा.