जुलाई 2026 में पूरे देश में 5, 12, 19 और 26 जुलाई को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 11 जुलाई को दूसरे शनिवार और 25 जुलाई को चौथे शनिवार की वजह से भी देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इन छह छुट्टियों के अलावा अलग-अलग राज्यों में स्थानीय पर्व और विशेष अवसरों पर भी बैंक बंद रहेंगे।
राज्यों के हिसाब से छुट्टियों की सूची
6 जुलाई को मिजोरम में MHIP Day के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 9 जुलाई को मेघालय में Beh Deinkhlam त्योहार के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 16 जुलाई को ओडिशा में रथ यात्रा, उत्तराखंड में हरेला और मणिपुर में कांग उत्सव के चलते संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 17 जुलाई को यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर मेघालय में अवकाश रहेगा। 18 जुलाई को सिक्किम में Drukpa Tshe-zi और 22 जुलाई को त्रिपुरा में खर्ची पूजा के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
ये भी पढे़ं : भारत पर OpenAI का बड़ा दांव! Uber के पूर्व इंडिया हेड Prabhjeet Singh बने नए MD, AI विस्तार को मिलेगी रफ्तार
बैंक जाने से पहले जरूर करें प्लानिंग
अगर आपको नकदी निकालनी है, चेक जमा करना है या किसी शाखा में जाकर जरूरी बैंकिंग कार्य करना है, तो छुट्टियों का कैलेंडर पहले ही देख लें। हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
जुलाई में छुट्टियों की संख्या कम है, लेकिन लगातार पड़ने वाली कुछ छुट्टियां बैंक शाखाओं में भीड़ बढ़ा सकती हैं। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम आखिरी समय तक टालने के बजाय पहले ही पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा और बैंक बंद होने की स्थिति में भी आपके जरूरी काम प्रभावित नहीं होंगे।