
Entertainment News: जंग वू सुंग एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। जंग सुंग इल और उनकी पत्नी ने तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों ने "लंबे समय तक गहन विचार-विमर्श के बाद तलाक लेने के फैसला किया है। बता दें कि जंग सुंग इल और उनकी पत्नी ने 9 साल की शादी के बाद तलाक की अर्जी दी है। हालांकि, इन दोनों ने फैसला लिया है कि वह अपने बच्चे की परवरिश साथ-साथ करेंगे। इस जोड़े का एक बेटा है।
9 साल लिया तलाक का फैसला
मैइल बिज़नेस स्टार टुडे की रिपोर्ट के अनुसार जंग सुंग इल और उनकी पत्नी ने 9 साल के बाद तलाक लेने का फैसला लिया है। XYZ स्टूडियो ने पुष्टि की है कि जंग सुंग इल और उनकी पत्नी अलग हो रहे हैं। उनके बयान में कहा गया है कि "लंबे समय तक गहन विचार-विमर्श के बाद, जंग सुंग इल और उनकी पत्नी ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा, "यह निर्णय आपसी सहमति से, किसी भी पक्ष को दोष दिए बिना, सौहार्दपूर्ण ढंग से लिया गया। वे अपने बच्चे की परवरिश में मिलकर और पूरी लगन से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।"
इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई
जंग सुंग इल एक अभिनेता के रूप में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करते रहेंगे। वहीं, तलाक के बाद जंग सुंग इल की अपनी पत्नी और उनकी प्रेम कहानी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, जंग सुंग इल फिलहाल अपनी अगली फिल्म, डिज्नी+ की " मेड इन कोरिया" की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें ह्यून बिन और जंग वू सुंग भी हैं। उन्हें पहली बार सॉन्ग हये क्यो अभिनीत फिल्म "द ग्लोरी" में हा डू यंग की भूमिका से पहचान मिली थी।