UPSSSC Admit Card: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क समेत अन्य पदों की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी परीक्षा 29 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के तहत कुल 5512 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद होमपेज पर Important Announcement सेक्शन में जाएं।
STEP 3. अब ‘Jr Asst और अन्य पदों के एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
STEP 4. इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
STEP 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
29 जून को होनी है परीक्षा
बता दें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग समय और उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश जैसे मुख्य विवरण शामिल हैं। यूपीएसएसएससी मुख्य परीक्षा 29 जून को दोपहर 10 बजे शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पाने के लिए एक वैध फोटो, आईडी के साथ एडमिट कार्ड की एक प्रिंट कॉपी लानी होगी।