Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने हिंदी फिल्मों 25 साल की जर्नी पूरी कर ली है। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को बधाई दी है। अभिषेक बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में आई बालीवुड फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशन जे पी दत्ता ने किया। इस फिल्म में करीना कपूर और जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर ने अभिनय किया है। यह फिल्म बॉक्स पर कुछ ज्यादा कमाल नही दिखा पाई थी।
बिग बी ने दी बधाई
फिल्म सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर बधाइयां दी हैं। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर ट्वीट किया, ‘इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं, और अपने पुत्र की प्रशंसा करता हूं। जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक सराहना करने योग्य है।’
बिग बी ने अपकमिंग फिल्म की दी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने एक अपने सोशल अकाउंट एक्स पर ट्वीट किया, और कहा कि ‘एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है और एक और नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहले दिन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग। मेरा आशीर्वाद भय्यू, ढेर सारा प्यार। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है।
अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर
अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बालीवुड की फिल्म रिफ्यूजी से की थी। इसके बाद धूम और भी कई फिल्मों में काम किया । एक्टर की आगामी फिल्मों की बात करें तो अभिषेक बच्चन 'कालीधर लापता' में नजर आने वाले हैं, जो 4 जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मधुमिता द्वारा किया गया है। वहीं अभिषेक, शाहरुख खान अभिनीत 'किंग' में भी नजर आएंगे।