
RSSB JEN Electrical Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अब वे आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट सेक्शन पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 6 फरवरी से लेकर 22 फरवरी के बीच किया गया था। इस भर्ती परीक्षा की आंसर-की 13 मई 2025 को जारी की गई थी। अब इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से RSSB JEN Electrical के कुल 1226 पदों पर भर्ती की जाएगी।