Jurassic World Rebirth: जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' बॉक्स ऑफिस पर भारत और दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को रिलीज हुए लगभग 19 दिन हो चुके हैं और इसकी धमाकेदार कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस फिल्म ने अपने बजट से तीन गुना ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है।
भारत में खूब किया गया पसंद
फिल्म ने दुनियाभर में अपना सिक्का जमा दिया है। हालांकि सुपरमैन के आने से इस फिल्म के कलेक्शन पर थोड़ा असर देखने को मिला है। जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ रुपये से अधिक है। इस फिल्म को दुनियाभर के देशों के अलावा भारत में भी खूब पसंद किया गया है।
648 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई
इस फिल्म ने तीसरे सप्ताह में 23.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई की, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों ने 40.3 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने अपने तीसरे सप्ताह में 63.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की, जिससे 17 दिनों में इसकी कुल कमाई 648 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई।
4 जुलाई को हुई थी रिलीज
भारत में फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ' ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में जबरदस्त सफलता हासिल की है। बता दें कि यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी। गैरेथ एडवर्ड्स द्वारा निर्देशित इस फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली और मेहर्शाला अली मुख्य भूमिकाओं में हैं।