Jyeshtha Month 2025 : सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह का बडा ही महत्व होता है. इस में कुछ ऐसी चमत्कारी विधि हैं. जिन्हें करने के बाद आपके बच्चों के जीवन में चार चांद लग सकते हैं. हालांकि साइंस इस बात को कोरी कल्पना मानता है. लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को इन पर कभी न टूटने वाला भरोसा है.. धार्मिक मान्यता है कि इस माह में तप, पूजा और दान करने से कई गुना फल मिलता है. खासतौर पर जल का दान, प्यासे को पानी पिलाना और जरूरतमंद की मदद करना पुण्य का काम माना गया है.
जानें क्या देना होता है शुभ
ज्येष्ठ माहमें सूर्य का प्रभाव ज्यादा होता है.. इसलिए तांबे के बर्तन में घर के बड़े बच्चे को पि़ालाना चाहिए. क्योंकि तांबा सूर्य से जुडा होता है..तांबे का बर्तन जैसे लोटा या गिलास बड़े बच्चे को देने से उसका आत्मविश्वास बढ़ता है.
लाल रंग को ऊर्जा, नेतृत्व और सकारात्मक सोच का प्रतीक माना गया है. यह रंग भी सूर्य से जुड़ा है. इसलिए बड़े बच्चे को इस महीने लाल रंग का साफ और नया वस्त्र जैसे कुर्ता, चुनरी या टी-शर्ट देना शुभ होता है. इससे उसमें आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना बढ़ती है.
ये देना भी शुभ
वहीं गेहूं अनाजों में सबसे प्रमुख माना जाता है. यह भी सूर्य से जुड़ा है. ज्येष्ठ माह में बड़े बच्चे को थोड़ा सा गेहूं देना या उसे किसी अच्छे काम में लगाने को कहना घर में समृद्धि लाता है. आप चाहें तो गेहूं से बनी मिठाई जैसे लड्डू या हलवा भी उसे दे सकते हैं.