Jyoti Malhotra News: दो दिन पहले ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है. लेकिन गिरफ्तारी के बात केस में एक बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. अब अचानक से शक की सुईं इस तरफ घूम गई है. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है. रिमांड में लेकर पुलिस उससे राज उगलवा रही है. बताया जा रहा है कि ज्योति पहलगाम हमले से ठीक पहले पाकिस्तान गई थी. जिसको लेकर सरकार की शक गहरा होता जा रहा है..
रोज उगल रही नए राज
आपको बता दें कि पुलिस ने यूट्यूबर ज्योति को रिमांड पर लिया है. पुलिस की सख्ती के बाद ज्योति नित नए राज बता रही है. इसके अलावा, यह भी पता चला है कि ज्योति को पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी दानिश ने हनी ट्रैप में फंसाया था. माना जा रहा है कि दानिश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से जुड़ा है. हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है.
अटैक से पहले पहलगाम क्यों?
उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘क्या यह महज एक संयोग है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी (संभवतः आईएसआई एजेंट) दानिश से हनी ट्रैप की शिकार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जनवरी 2025 में पहलगाम गई थी? बताया जा रहा है कि वह आईएसआई हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी दे रही थी.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी खुफिया एजेंसियां आमतौर पर उन लोगों पर नजर रखती हैं जो पाकिस्तान, चीन और अब बांग्लादेश जैसे दुश्मन देशों या उच्चायोगों का अक्सर दौरा करते हैं.’