Jyoti Malhotra Pakistan Spying Case: ज्योति मल्होत्रा केस अब अंतराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है. क्योंकि पुलिस रिमांड जो बाते उसने कबूल की उससे पता चलता है कि देश के अंदर और भी ज्योति मल्होत्रा मौजूद है. जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही हैं.. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर देश की सुरक्षा से जुड़े एक गंभीर खतरे को उजागर करते हुए यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और तीन अन्य को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है.
13 मई को किया था गिरफ्तार
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा पुलिस ने 13 मई को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जिनके पाकिस्तान कनेक्शन की पुष्टि हो चुकी है.. ज्योति के अलावा दूसरे व्यक्ति का नाम नौमान इलाही है, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. ये पेशे से पानीपत में सिक्योरिटी गार्ड है. तीसरे शख्स का नाम देवेंद्र सिंह ढिल्लों है, जो कैथल का रहने वाला है और चौथे आदमी का नाम अरमान है, जो नूंह के राजाका गांव का निवासी है. सभी पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है..
चौंकाने वाले खुलासे
हिसार के एसपी शशांक सावन के मुताबिक, " मॉर्डन वॉर युद्ध केवल गोलियों से नहीं, बल्कि Narrative Building से भी लड़ा जाता है,, मल्होत्रा पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के पक्ष में Narrative गढ़ने में मदद की है. हालांकि अभी मामले में जाच चल रही है..केन्द्रीय जांच एजेंसी लंबे समय से उसकी गतिविधियों को रीड़ कर रही थी.. विशेष रूप से अरमान के मामले में एजेंसियों को पता चला है कि वह एक पाकिस्तान समर्थित आतंकी के संपर्क में था. उसने पाकिस्तानी एजेंटों के लिए भारतीय मोबाइल सिम कार्ड की व्यवस्था की. एक रक्षा प्रदर्शनी में भाग लिया और उसकी जानकारी पाकिस्तान को भेजा.