Jyoti Malhotra Case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जब से गिरफ्तार हुई है. तभी से दिन प्रतिदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक सिर्फ पाकिस्तान से ज्योति का कनेक्शन नहीं है. बल्कि बांग्लादेश से भी ज्योति का नाम जोड़ा जा रहा है. क्योंकि जब ज्योति बांग्लादेश गई थी. उसी वक्त शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट हो गया था.. क्या ज्योति के बांग्लादेश दौरे पर जाने के पीछे भी पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश की साजिश है? जांच एजेंसियां इस बात की भी तस्दीक करने में जुटी है कि ज्योति जब बांग्लादेश गई हैं. हालांकि अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं..
अहम है ज्योति मल्होत्रा की बांग्लादेश यात्रा
दरअसल, जहां से बांग्लादेश तख्तापलट की पटकथा लिखी गई है. उसी ढाका यूनिवर्सिटी के वीडियो में ज्योति मल्होत्रा बात करते हुए भी नजर आ रही है. बता दें कि ज्योति बांग्लादेश साल 2024 के फरवरी महीने में गई थी और अगस्त 2024 में बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार का तख्ता पलट हो गया था..आपको बता दें कि शेख हसीना सरकार को गिराने में ढाका यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का बड़ा हाथ था.. अब एजेंसियों की सूई बांग्लादेश को लेकर भी ज्योति की ओर इशारा कर रही हैं...
दानिश के कहने पर की थी मदद
दरअसल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का बांग्लादेश दौरा इसलिए जांच एजेंसियां के रडार पर है क्योंकि बांग्लादेश जाने के लिए अक्सर भारतीय दुर्गापूजा का समय चुनते हैं, लेकिन ज्योति फरवरी में ढाका गई थी। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि ज्योति की मदद दानिश ने की थी. जिसके चलते वह बांग्लादेश पहुंची. अभी ज्योति रिमांड पर देखते हैं बात पुख्ता होती है या नहीं?