
Jyoti Singh makes a major announcement: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने बिहार की काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पति से चल रहे विवाद के बीच ज्योति सिंह का यह फैसला सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर और आरजेडी नेताओं से भी मुलाकात की थी, लेकिन बात न बनने पर उन्होंने स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरने का फैसला किया।
जनसंपर्क अभियान से पहले ही दिखा इरादा
ज्योति सिंह ने अगस्त 2025 में ही काराकाट, नबीनगर और डिहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया था। उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और महिलाओं के मुद्दों पर बात की। काराकाट राजपूत बहुल क्षेत्र है और ज्योति सिंह का मानना है कि जनता उनके साथ है। उनके समर्थक इसे ‘जनता की उम्मीदों की लड़ाई’ बता रहे हैं।
यह भी देखेंःMajor action in Sambhal: मीट कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स और ED का छापा, 100 अफसरों ने संभाला मोर्चा
प्रशांत किशोर से मुलाकात पर उठे सवाल
कुछ समय पहले ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही हैं और चाहती हैं कि किसी अन्य महिला के साथ ऐसा न हो। हालांकि, पीके ने साफ किया था कि उनके बीच राजनीति या टिकट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। अब ज्योति सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने के ऐलान से बिहार की सियासत में नया मोड़ आ गया है।