Kacche aam ki chatni : गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में हरे-भरे कच्चे आमों की बहार आ जाती है. खट्टे-मीठे स्वाद के इस फल से बनने वाली चटनी भारतीय रसोई का एक अनमोल हिस्सा है. कच्चे आम की चटनी न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि यह पाचन को भी दुरुस्त रखती है और शरीर को ठंडक देती है. यह चटनी दाल-चावल, पराठा या किसी भी भोजन के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. आइए जानते हैं इस पारंपरिक लेकिन हर दिल अजीज़ चटनी की आसान रेसिपी.
सामग्री:
कच्चे आम – 2
मध्यम आकार के हरी मिर्च – 2 (स्वादानुसार)
हरा धनिया – 1 कप (कटा हुआ)
पुदीना – ½ कप (वैकल्पिक, अगर ठंडक ज्यादा चाहिए)
नमक – स्वादानुसार
काला नमक – ½
छोटा चम्मच भुना जीरा – 1
छोटा चम्मच चीनी या गुड़ – 1
छोटा चम्मच (स्वाद बैलेंस करने के लिए)
पानी – आवश्यकता अनुसार
विधि:
सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर छील लें और गूदा निकाल लें. अब मिक्सर जार में आम का गूदा, हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना (अगर डालना चाहें), भुना जीरा, नमक, काला नमक और चीनी या गुड़ डालें. अब इसमें थोड़ी-सी मात्रा में पानी मिलाकर बारीक पीस लें. आप चाहें तो पानी की मात्रा कम या ज़्यादा कर सकते हैं, जिससे चटनी आपकी मनपसंद गाढ़ी या पतली हो जाए. जब चटनी अच्छी तरह पीस जाए तो इसे एक कटोरी में निकाल लें. आपकी ताज़ा और चटपट्टी कच्चे आम की चटनी तैयार है.
सुझाव:
इस चटनी को आप फ्रिज में 3–4 दिन तक स्टोर कर सकते हैं. अगर आप ज्यादा तीखा पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं. इसे ब्रेड, पराठा या समोसे के साथ भी परोसा जा सकता है. कच्चे आम की चटनी न केवल एक स्वादिष्ट विकल्प है, बल्कि यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और भूख बढ़ाने में भी मदद करती है. इसे बनाना जितना आसान है, इसका स्वाद उतना ही लाजवाब. इस गर्मी आप भी अपने खाने के स्वाद को इस चटनी से निखारें और परिवार के साथ इसका आनंद लें.