Kangana Ranaut Shares Picture: बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सासंद कंगना रनौत ने हाल ही में शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में हेमा मालिनी से मुलाकात की। कंगना ने हेमा मालिनी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि 'संसद में सुकून के कुछ पल ड्रीम गर्ल के साथ।'यह पल काफी चर्चा में रहा, क्योंकि दोनों ही बॉलीवुड से राजनीति में आईं हैं और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जाहिर करती रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
बता दें कि कंगना ने हेमा के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम स्टोरीज) पर शेयर कीं, जिसमें दोनों साथ बैठी हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे "संसद में सुकून के कुछ पल" कैप्शन दिया और हेमा मालिनी को "ड्रीम गर्ल" कहते हुए किशोर कुमार के गाने "Dream Girl" को बैकग्राउंड म्यूजिक में लगाया।
सेल्फी की शेयर
शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि कंगना लवेंडर कलर की स्वेटर के साथ पीच साड़ी में बेहद आकर्षक दिख रही थीं। वहीं हेमा मालिनी ने पीली-हरी प्रिंट वाली साड़ी पहनी हुई है। इस दौरान कंगना ने एक सेल्फी भी क्लिक की, जिसे उन्होंने ड्रीम गर्ल और विंटर सेशन 2026 हैशटैग के साथ शेयर किया।
यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi गैंग के निशाने पर बॉलीवुड के 5 सितारे, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
कंगना ने हेमा जी के लिए कई बार जाहिर किया प्यार
बता दें कि कंगना रनौत ने हेमा मालिनी के लिए कई बार खुलकर प्यार, सम्मान और एडमिरेशन जाहिर किया है। दोनों ही बॉलीवुड से राजनीति में आईं हैं (बीजेपी सांसद के रूप में), और कंगना अक्सर हेमा जी को अपना आइडल मानती हैं। वे उन्हें "ड्रीम गर्ल" कहकर संबोधित करती हैं, जो हेमा मालिनी का आइकॉनिक टाइटल है।
वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत
कंगना की आखिरी बड़ी फिल्म Emergency (2025) थी, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया, साथ ही डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखा भी। फिल्म को मिली-जुली रिस्पॉन्स मिला, लेकिन कंगना की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई। इसके अलावा, कंगना जल्द ही हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करेंगी। वो हॉरर ड्रामा 'ब्लेस्ड बी द ईविल' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ टायलर पोजी और स्कारलेट रोज स्टालोन भी हैं।