योगी राज में अब कानपुर ही नहीं पूरे UP की तकदीर बदलने वाली है क्योंकि मोदी ने कानपुर को हजारों करोड़ की ऐसी सौगात दी है जिसके बाद हर कोई गदगद हो उठा है, योगी ने तो दिल खोलकर मोदी की तारीफ की और उनका आभार जताया है क्योंकि विकास की असली परिभाषा क्या होती है ये मोदी-योगी ने हर किसी को दिखा दिया है. जिसने विरोधियों की हालत पस्त कर दी है, हजारों करोड़ की सौगात के साथ अब ही झटके में मोदी-योगी ने ट्रैफिक जाम से लेकर कानपुर के विकास के नए चैप्टर की नींव रख दी है जिसके बाद अब कानपुर फिर से उत्तर भारत का मैनचेस्टर बनेगा, जिससे न सिर्फ यूपी के विकास को पंख लगेंगे बल्कि आम जन की सारी दिक्कतें भी दूर हो जाएंगी.
करीब 500 करोड़ का होता है रोज व्यापार
बताया जाता है कि कानपुर में प्रतिदिन लगभग 500 करोड़ रुपये का व्यापार होता है लेकिन इस व्यापार में एक बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम को लेकर है, जहां घंटाघर समेत नयागंज जो व्यापारियों का गढ़ माना जाता है वहां भीषण जाम लगता है, व्यापारियों समेत लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ये वो जगह है जहां से पूरे UP का व्यापार किया जाता है लेकिन अब मेट्रो बनने से इन रास्तों में जाम की समस्या से निजात तो मिलेगी ही साथ ही व्यापारियों की जो मूल समस्या आने-जाने में जो समय बर्बाद होता था, उसमें भी काफी सुधार हो जाएगा. इसके साथ ही इन स्टेशनों के बनने से महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा, क्योंकि इस मेट्रो की शुरुआत के साथ पिंक फीडर सेवाएं भी शुरू हो गई है.
दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा-PM मोदी
मेट्रो के साथ-साथ जो बिजली की समस्या थी उसका भी निदान मोदी-योगी ने एक ही झटके में कर दिया है, क्योंकि पनकी पावर प्लांट के साथ-साथ नेयवली पावर प्लांट समेत कई योजनाओं का मोदी ने तोहफा दिया, जिसके चलते जो बिजली की समस्या थी वो भी दूर हो गई है. वहीं मोदी ने जो तोहफे UP को दिए हैं, उसका CM योगी ने आभार जताया है. PM मोदी ने भी कानपुर वालों को तोहफों के साथ-साथ पाकिस्तान को भी कड़ा संदेश दिया है, योगी के सामने मोदी ने कनपुरिया भाषा में देश के गद्दारों को संदेश दिया और कहा कि 'दुश्मन कहीं भी हो हौंक दिया जाएगा.' साथ ही प्रधानमंत्री ने ये भी क्लियर किया 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी खत्म नहीं हुआ है. ये नया भारत है, घर में घुसकर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना जानता है.