
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म ने अभी भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है। इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिन में ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कांतारा चैप्टर 1 इंडिया में तो धमाल मचा ही रही है, लेकिन वर्ल्डवाइड तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आ चुकी है, क्योंकि महज 12 दिनों के अंदर दुनियाभर में मूवी ने 635.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
515 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि कंटारा: चैप्टर 1 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे सोमवार को लगभग 15.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। रिलीज़ के बारह दिनों के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई लगभग 515 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कर्नाटक में , फिल्म ने लगभग 5.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे सोमवार की अब तक की सबसे बड़ी कमाई की, राज्य में अब तक की कुल कमाई 169.50 करोड़ रुपये हो गई है।
कंटारा: चैप्टर 1 का प्रतिदिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस प्रकार है
दिन कुल
पहले हफ्ते 383.00 करोड़ रुपये
दूसरा शुक्रवार 24.75 करोड़ रुपये
दूसरा शनिवार 45.00 करोड़ रुपये
दूसरा रविवार 46.75 करोड़ रुपये
दूसरा सोमवार 15.25 करोड़ रुपये
कुल 514.75 करोड़ रुपये
2 अक्टूबर को हुई थी रिलीज
2025 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक, ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न केवल छप्परफाड़ कमाई की बल्कि कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। कांतारा चैप्टर 1 भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 16वीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म 'चावा' को पीछे छोड़कर साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनेगी या नहीं।