
Kantara Chapter 1 Collection: ऋषभ शेट्टी निर्देशित कांतारा: चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने दमदार शुरूआत की और फिर रिलीज के चार दिनों में तो इसने ना केवल धमाकेदार परफॉर्म किया है बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आसमान छू रही है और बॉलीवुड की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को आसानी से पीछे छोड़ दिया है। कांतारा: चैप्टर 1 ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है। चलिए यहां जानते हैं कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड चार दिनों में कितनी कमाई की है।
कांतारा चैप्टर 1 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आपको बता दें कि कांतरा चैप्टर 1 का टोटल कलेक्शन 223.25 करोड़ हो गया। इसने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़ और चौथे दिन 61.5 करोड़ कमाए। कांतारा चैप्टर 1 कन्नड़ की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले 2022 में केजीएफ चैप्टर 2 ने 380 करोड़ रुपये का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन किया था।
फिल्म ने तोड़े कई रिकॉड्स
कांतारा चैप्टर 1 हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इसने बॉलीवुड में रेड 2, सिकंदर, हाउसफुल 5, डंकी, बागी 4, जॉली एलएलबी 3 और सितारे जमीन पर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। वहीं, कांतारा चैप्टर 1 विदेशों में भी तेज रफ्तार पकड़ी है। इस फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 325 करोड़ रुपये हो गई है। इसी के साथ ये अब छावा के वर्ल्डवाइड 600 करोड़ के कलेक्शन को टक्कर दे सकती है। क्योंकि इसने महज चार दिन में ही 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
2 अक्टूबर को हुई थी रिलीज
आपको बता दें कि फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कांताराः चैप्टर 1 को ऋषभ शेट्टी ने लिखा, डायरेक्ट किया और उसमें लीड भूमिका निभाई निभाई है. इस फिल्म को विजय किरगंदुर ने हॉम्बाले फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिर्फ ऑरिजिनल कन्नड़ वर्जन और हिंदी में ही नहीं, बल्कि तेलुगू, तमिल और मलयालम वर्जन में भी तगड़ी कमाई कर रही है।