Kantara Chapter 1 Song : फिल्म ‘Kantara: Chapter 1’ अपने दमदार विजुअल्स और कहानी के साथ-साथ संगीत को लेकर भी चर्चा में है. फिल्म के एक गाने ‘करणी की गागर का खेल ये कैसा’ ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा है. गाने के बोल और आवाज का अंदाज ऐसा है कि इसे सुनने के बाद कई लोग सिंगर के बारे में जानना चाहते हैं.
महिला जैसी लगती है आवाज
इस गाने की सबसे खास बात इसकी आवाज है। पहली बार सुनने पर कई लोगों को लग सकता है कि इसे किसी महिला सिंगर ने गाया है. हालांकि, गाने में सुनाई देने वाली आवाज Venkatesh D.C. की है। उनकी आवाज का अलग अंदाज इस ट्रैक को खास पहचान देता है.
हिंदी वर्जन में भी पसंद आया गाना
फिल्म के हिंदी वर्जन में इस गाने को हिंदी बोलों के साथ पेश किया गया है. ‘करणी की गागर का खेल ये कैसा’ जैसे शब्द गाने को लोक रंग से जोड़ते हैं. हिंदी दर्शकों के लिए भी इसकी प्रस्तुति फिल्म की कहानी और माहौल के साथ जुड़ी हुई महसूस होती है.
कन्नड़ वर्जन के बाद हिंदी में पहुंचा
‘Kantara: Chapter 1’ की मूल भाषा कन्नड़ है। फिल्म की कहानी और संगीत में दक्षिण भारतीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है. इसके बाद फिल्म को हिंदी सहित दूसरी भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचाया गया। इसी क्रम में इस गाने का हिंदी रूप भी सामने आया.
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
गाने की आवाज और बोलों को लेकर दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खासकर सिंगर की आवाज को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। कई श्रोता यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इतनी अलग आवाज में गाने को किसने अपनी आवाज दी है.
संगीत बना फिल्म की पहचान का हिस्सा
‘Kantara’ फ्रेंचाइजी की खासियत सिर्फ इसकी कहानी नहीं, बल्कि इसका संगीत और पारंपरिक माहौल भी रहा है. ‘करणी की गागर का खेल’ इसी संगीत शैली का हिस्सा है। गाने की आवाज, बोल और प्रस्तुति मिलकर फिल्म के वातावरण को और प्रभावशाली बनाने का काम करते हैं