.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D2eecb77a-d984-406b-b03a-fa57fc55dcf2&w=3840&q=75)
Meerut toll incident: मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर हुए हमले में घायल सैनिक कपिल पंवार का बड़ा बयान सामने आया है। कश्मीर ड्यूटी पर रवाना हो रहे कपिल पर टोल कर्मियों ने मारपीट कर दी थी, जिसके बाद उन्हें सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। कपिल ने कहा कि सीमा पर दुश्मनों से लड़ने में कभी हिचकिचाहट नहीं होती, लेकिन अपने ही देश में सैनिकों के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुखद है। उन्होंने कहा, “शरीर की चोटें समय के साथ भर जाएंगी, लेकिन मन का घाव शायद कभी नहीं भर पाएगा।”
हमले की पूरी कहानी
घायल कपिल ने बताया कि 18 अगस्त को उन्हें ड्यूटी पर रिपोर्ट करना था, इसलिए 17 अगस्त की शाम को घर से निकले थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचने पर उनकी गाड़ी के आगे खड़े वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद चल रहा था। कपिल ने ट्रेन का समय निकलने का हवाला देकर टोलकर्मियों से रास्ता देने का अनुरोध किया और पहचान पत्र भी दिखाया। लेकिन, टोलकर्मियों ने सुनने की बजाय उनसे गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर कई कर्मचारी एक साथ कपिल पर टूट पड़े और मारपीट करने लगे। इस दौरान उनके पिता, ताऊ और चचेरे भाई भी कार में मौजूद थे, लेकिन गाड़ी लॉक होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए।
यह भी देखेंःUP Government Farmers: यूपी सरकार की किसानों के लिए बड़ी पहल, 16 सितंबर से पंजीकरण अभियान की शुरुआत
ठेका रद्द, कई आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने तत्काल प्रभाव से धरम सिंह एंड कंपनी का ठेका रद्द कर दिया और नई टीम को टोल संचालन की जिम्मेदारी दी है। पुलिस अब तक सात आरोपियों को जेल भेज चुकी थी और आठवें आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी सूरत में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।