Karwa Chauth Chooda Set Designs : करवाचौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत रखती हैं और सोलह-श्रृंगार करके तैयार होती हैं. इस मौके पर कपड़ों से लेकर ज्वेलरी और चूड़ियों तक हर चीज का खास ध्यान रखा जाता है। अगर आपने करवाचौथ के लिए अपनी साड़ी या लहंगा चुन लिया है, लेकिन चूड़ा सेट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो कुछ खूबसूरत डिजाइन आपके लुक को खास बना सकते हैं.
1. लाल और गोल्डन चूड़ा सेट
करवाचौथ पर लाल रंग की चूड़ियां पारंपरिक लुक के लिए पसंद की जाती हैं. आप लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन कंगन का कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं। यह डिजाइन लाल, मैरून और गोल्डन आउटफिट के साथ खूबसूरत लगेगा.
2. कुंदन वर्क वाला चूड़ा सेट
अगर आप अपने हाथों को रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो कुंदन वर्क वाला चूड़ा सेट अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें स्टोन और सुनहरी डिटेलिंग होती है, जो फेस्टिव आउटफिट के साथ आकर्षक लगती है. इसे भारी एथनिक ज्वेलरी के साथ भी पहना जा सकता है.
3. मोतियों वाला चूड़ा सेट
हल्का और एलिगेंट लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए मोतियों वाला चूड़ा सेट अच्छा विकल्प है. सफेद मोतियों के साथ गोल्डन या लाल चूड़ियों का कॉम्बिनेशन हाथों को सुंदर बनाता है। इसे साड़ी और सूट दोनों के साथ पहना जा सकता है.
ये भी पढ़ें - Hair Care Tips: बालों में अंडा लगाने से क्या होता है? जानें लगाने का सही तरीका और कितनी देर तक रखें
4. मल्टीकलर चूड़ा सेट
अगर आपका करवाचौथ का आउटफिट कई रंगों का है, तो मल्टीकलर चूड़ा सेट चुन सकती हैं. इसमें अलग-अलग रंगों की चूड़ियां होती हैं, जिन्हें अपनी ड्रेस के हिसाब से स्टाइल करना आसान रहता है.
5. मेटल और स्टोन वाले कंगन
मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का मेल चाहती हैं, तो स्टोन वर्क वाले मेटल कंगन ट्राई करें. इन्हें मैचिंग चूड़ियों के साथ पहनकर हाथों को आकर्षक लुक दिया जा सकता है.
स्टाइलिंग टिप: चूड़ा सेट चुनते समय अपने आउटफिट के रंग, कढ़ाई और ज्वेलरी का ध्यान रखें। ऐसा डिजाइन चुनें, जो खूबसूरत दिखने के साथ पहनने में आरामदायक भी हो.