Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत इस साल 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। पूरे दिन उपवास करने के बाद रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा के साथ व्रत खोला जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से करवा चौथ का व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार करवा चौथ पर ज्योतिषीय नजरिए से भी खास संयोग बनने की बात कही जा रही है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ रहेंगे। इससे त्रिग्रही योग बनेगा। इसके अलावा बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, सुख-सुविधाओं और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि इसका सकारात्मक असर कुछ राशियों के जीवन में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग शुभ माना जा रहा है।
1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में राहत देने वाला हो सकता है। नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पदोन्नति या जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है, जिससे भविष्य में कमाई बढ़ने की संभावना रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कारोबारी समझौते से भी फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
2. वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग नए रास्ते खोलने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहने की उम्मीद है। कारोबार में लगे लोगों को आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे और किसी अच्छी खबर से मन प्रसन्न हो सकता है।
3. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में अपनी योग्यता दिखाने का अवसर मिलेगा। वहीं, व्यवसाय करने वाले लोग अपने काम को नए स्तर पर ले जाने की योजना बना सकते हैं। नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे लोगों को भी सकारात्मक अवसर मिल सकते हैं। निवेश से भविष्य में लाभ की उम्मीद की जा सकती है, लेकिन किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहने से मन शांत और प्रसन्न रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर कब करें पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय और भद्रा काल
4. तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह ज्योतिषीय संयोग विशेष माना जा रहा है, क्योंकि त्रिग्रही योग इसी राशि में बनेगा। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। नौकरी में काम की सराहना मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ सकता है और पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे करने के लिए भी अनुकूल अवसर मिल सकते हैं। परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंध मधुर बने रहने की उम्मीद है।