Karwa Chauth Al Designs : करवाचौथ और शारदीय नवरात्रि जैसे त्योहारों पर महिलाएं अपने पारंपरिक लुक को खास बनाने के लिए मेहंदी, चूड़ियों और ज्वेलरी के साथ पैरों को भी सजाती हैं. पैरों में आलता लगाने की परंपरा काफी पुरानी है और आज भी ट्रेडिशनल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के बीच इसका क्रेज बना हुआ है. अगर इस बार आप करवाचौथ या नवरात्रि पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो मेहंदी के साथ खूबसूरत आलता डिजाइन लगा सकती हैं.
सिंपल बॉर्डर आलता डिजाइन
अगर आपको ज्यादा भरा हुआ डिजाइन पसंद नहीं है, तो पैरों के किनारों पर सिंपल आलता बॉर्डर बनवा सकती हैं. उंगलियों के पास हल्का डिजाइन और एड़ी के आसपास गोल बॉर्डर ट्रेडिशनल के साथ एलिगेंट लुक देता है. यह डिजाइन साड़ी और लहंगे दोनों के साथ अच्छा लगेगा.
मेहंदी के साथ आलता
मेहंदी के डिजाइन के साथ आलता का कॉम्बिनेशन पैरों की खूबसूरती को और बढ़ा सकता है। मेहंदी से छोटे फूल, पत्तियां या बेल बनवाकर उसके आसपास आलता लगाया जा सकता है. करवाचौथ के लिए यह डिजाइन खास तौर पर अच्छा विकल्प हो सकता है.
उंगलियों पर बनाएं खूबसूरत डिजाइन
पैरों की उंगलियों पर आलता से छोटे-छोटे पैटर्न बनाकर भी स्टाइलिश लुक पाया जा सकता है. चाहें तो हर उंगली पर अलग डिजाइन या सभी उंगलियों पर एक जैसा पैटर्न बनवा सकती हैं. इसके साथ पायल पहनने पर लुक और निखर जाता है.
ये भी पढ़ें -Silver Jewellery Care: चांदी की पायल-बिछिया नहीं पड़ेगी जल्दी काली, इन आसान टिप्स से रखें चमक बरकरार
एड़ी वाला ट्रेडिशनल डिजाइन
पैरों की एड़ी पर गोल या अर्धचंद्राकार आलता डिजाइन पारंपरिक लुक देता है. इसके साथ पैरों के बीच में छोटी-सी मेहंदी डिजाइन भी बनवाई जा सकती है। नवरात्रि के गरबा या करवाचौथ की पूजा के दौरान यह स्टाइल काफी खूबसूरत लगेगा.
साड़ी और लहंगे के साथ करें मै
आलता का डिजाइन चुनते समय अपने आउटफिट का ध्यान रखें. भारी लहंगे के साथ थोड़ा डिटेल्ड डिजाइन और सिंपल साड़ी के साथ हल्का आलता पैटर्न ज्यादा संतुलित लुक दे सकता है। इस तरह छोटे से फुट डिटेल के जरिए पूरे फेस्टिव लुक को और खास बनाया जा सकता है.