Karwa Chauth Ghunghroo Saree : करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक खूबसूरत होने के साथ थोड़ा अलग भी नजर आए. अगर आप भी इस बार साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो इन दिनों घूंघरू साड़ी काफी पसंद की जा रही है. साड़ी के किनारे या पल्लू पर लगे छोटे-छोटे घूंघरू इसे एक खास और आकर्षक लुक देते हैं.
घूंघरू वाली साड़ी क्यों है खास?
घूंघरू साड़ी का सबसे खूबसूरत हिस्सा इसका बॉर्डर और पल्लू होता है. साड़ी को हल्का सा संभालने या चलने पर घूंघरुओं की छोटी-सी झंकार पूरे लुक को और खूबसूरत बना देती है। करवा चौथ जैसे त्योहार पर यह डिजाइन ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न टच भी देता है.
किन रंगों में चुनें घूंघरू साड़ी?
करवा चौथ के लिए लाल, मैरून, गुलाबी, रानी और वाइन जैसे रंग काफी अच्छे लग सकते हैं. अगर आपको थोड़ा सॉफ्ट और एलिगेंट लुक पसंद है, तो पेस्टल पिंक या पीच शेड की घूंघरू साड़ी भी चुनी जा सकती है. वहीं लाल या गहरे रंग की साड़ी पारंपरिक फेस्टिव लुक देती है.
ये भी पढ़ें - Azamgarh Dahi-Boondi: 54 साल पुरानी दुकान का स्वाद आज भी कायम, रोज बिकती है 30 किलो दही-बूंद
ऐसे करें साड़ी की स्टाइलिंग
घूंघरू साड़ी के साथ ब्लाउज को बहुत ज्यादा हैवी रखने की जरूरत नहीं है. सिंपल एम्ब्रॉयडरी या स्लीवलेस ब्लाउज इसके साथ अच्छा लग सकता है. जूड़े या चोटी में गजरा लगाकर लुक को और ट्रेडिशनल बनाया जा सकता है. इसके साथ झुमके, चूड़ियां और छोटी बिंदी पहनें.
करवा चौथ के लिए परफेक्ट चॉइस
अगर आप इस करवा चौथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो घूंघरू साड़ी आपके फेस्टिव लुक को खास बना सकती है. इसकी झंकार और खूबसूरत बॉर्डर साधारण साड़ी को भी स्टाइलिश बना देते हैं. बस अपने पसंदीदा रंग और आरामदायक फैब्रिक के हिसाब से साड़ी चुनें और अपने लुक को सिंपल लेकिन आकर्षक रखें.