Karwachauth Special : करवाचौथ का त्योहार महिलाओं के लिए सजने-संवरने और अपने पारंपरिक अंदाज को खास बनाने का अवसर होता है. इस दिन महिलाएं साड़ी, सूट या लहंगा पहनने के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं. माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर, पैरों में बिछिया और हाथों में चूड़ियां उनके श्रृंगार को पूरा करती हैं. खासतौर पर कांच की चूड़ियां पारंपरिक पहनावे के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं. अगर आप भी इस करवाचौथ पर अपने आउटफिट के साथ मैचिंग चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो कुछ खास रंगों के कॉम्बिनेशन चुन सकती हैं.
लाल और गोल्डन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन
लाल रंग की चूड़ियां करवाचौथ के पारंपरिक श्रृंगार में खास जगह रखती हैं. इन्हें सुनहरी चूड़ियों के साथ मिलाकर पहनने से हाथों को आकर्षक लुक मिलता है. यह कॉम्बिनेशन लाल साड़ी, बनारसी साड़ी और हैवी लहंगे के साथ अच्छा लगता है.
हरी और लाल चूड़ियों से पाएं ट्रेडिशनल लुक
अगर आप अपने श्रृंगार में पारंपरिक रंगों को शामिल करना चाहती हैं, तो हरे और लाल रंग की कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं. दोनों रंगों का मेल साड़ी और सूट के साथ खूबसूरत दिखाई देता है. बीच में कुछ गोल्डन चूड़ियां जोड़ने से इनका लुक और निखर सकता है.
गुलाबी और गोल्डन चूड़ियां दिखेंगी आकर्षक
हल्के गुलाबी या रानी पिंक रंग की चूड़ियों के साथ गोल्डन चूड़ियां एक अच्छा विकल्प हैं. यह कॉम्बिनेशन उन महिलाओं के लिए बेहतर है, जो अपने लुक में पारंपरिक रंगों के साथ थोड़ा मॉडर्न अंदाज भी चाहती हैं.
मैरून और क्रीम रंग का मेल
मैरून चूड़ियों के साथ क्रीम या हल्के सुनहरे रंग की चूड़ियां पहनकर अलग लुक पाया जा सकता है. यह कॉम्बिनेशन गहरे रंग की साड़ियों और कढ़ाई वाले सूट के साथ अच्छा लगता है.
आउटफिट के हिसाब से चुनें चूड़ियों का रंग
चूड़ियां चुनते समय अपने कपड़ों के रंग, डिजाइन और कढ़ाई का ध्यान रखें. हैवी आउटफिट के साथ सिंपल चूड़ियां और हल्के कपड़ों के साथ रंगीन चूड़ियां पहन सकती हैं. सही रंगों का चुनाव आपके करवाचौथ के श्रृंगार को खूबसूरत और खास बना सकता है.