Karwa Chauth Hairstyle : करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने कपड़ों, मेकअप और ज्वेलरी के साथ हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान देती हैं. अगर आप हर बार जूड़ा या खुले बालों का स्टाइल बनाती हैं, तो इस बार गजरा वाली चोटी को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं। यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल होने के साथ काफी खूबसूरत नजर आता है.
चोटी में गजरा लगाने का नया अंदाज
गजरे को केवल जूड़े के चारों ओर लगाने के बजाय चोटी में भी शामिल किया जा सकता है. इसके लिए पहले बालों में हल्की वेव्स या वॉल्यूम देकर उन्हें तीन हिस्सों में बांटें. इसके बाद सामान्य या थोड़ी ढीली चोटी बनाकर उसमें छोटे-छोटे गजरे को पिन की मदद से सजा दें.
साड़ी और लहंगे के साथ जचेगा स्टाइल
गजरा वाली चोटी साड़ी, लहंगा या पारंपरिक सूट जैसे आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो सकती है। खासकर लाल, गुलाबी, मैरून या ग्रीन जैसे फेस्टिव रंगों के साथ सफेद फूलों वाला गजरा बालों को खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट देता है.
छोटे बालों वाली महिलाएं भी कर सकती हैं ट्राई
अगर आपके बाल बहुत लंबे नहीं हैं, तो एक्सटेंशन या आर्टिफिशियल गजरे की मदद से इसी तरह का लुक बनाया जा सकता है. बालों को बहुत ज्यादा टाइट बांधने के बजाय थोड़ा लूज रखने से हेयरस्टाइल ज्यादा सॉफ्ट और एलिगेंट दिखाई देता है.
फूलों के साथ बढ़ाएं ट्रेडिशनल लुक
गजरे की खुशबू और सफेद फूलों की खूबसूरती करवा चौथ के पारंपरिक माहौल के साथ अच्छी तरह मेल खाती है. आप चाहें तो चोटी के साथ छोटे फूलों की पिन या मिनिमल हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं.
करवा चौथ के लिए आसान और खूबसूरत विकल्प
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल चाहती हैं, तो गजरा वाली चोटी एक आसान विकल्प हो सकती है. इसे अपने आउटफिट और चेहरे के अनुसार थोड़ा लूज या टाइट रखकर लुक को कस्टमाइज किया जा सकता है.